9 अगस्त को आयोजित होगी ‘किशोर नाइट’, गूंजेंगे सदाबहार फिल्मी गीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 5 अगस्त। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर द्वारा हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर 9 अगस्त को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘किशोर नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम (होटल लाल जी के सामने) में शाम 6 बजे से शुरू होगा।

संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में किशोर कुमार के सदाबहार और लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एम. आर. मुगल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कांग्रेस खेलकूद विभाग के अध्यक्ष महबूब रंगरेज, मास्टर अमीर तथा सैयद अख्तर अली मौजूद रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में किशोर कुमार के गीतों के माध्यम से उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Categories:
error: Content is protected !!