विधिक जागरूकता शिविर:नशे के विरुद्ध अभियान …

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।जिला विधिक प्राधिकरण बीकानेर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में श्रीमती माधवी मोदी , अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या -2 बीकानेर,श्री निखिल कुमार नाड़, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) बीकानेर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया । उन्होंने विद्यार्थियों विभिन्न प्रकार के नशे के प्रकार एवं उनके दुष्प्रभावों से अवगत कराया । कक्षा 10 की छात्रा दिव्या ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ तथा प्राचार्य डॉ करनीदान कच्छवाह द्वारा संचालित ‘से नो टू ड्रग्स ‘ से वक्ताओं को अवगत कराया ।जिसके तहत हजारों व्यक्तियों को ऑनलाइन/ ऑफलाइन/ हस्ताक्षर अभियान द्वारा से नो टू ड्रग्स से जोड़ा गया है ।
प्राचार्य डॉ कच्छवाह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया बल्कि अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी दिलाया । मजिस्ट्रेट महोदय ने नशे से संबंधित कानून की जानकारी देते हुए बताया कि नशे से बचना है ।कार्यक्रम में श्रीमती विमला रामावत सदस्य स्थायी लोक अदालत बीकानेर,श्रीमती प्रियंका पुरोहित ,सदस्य स्थायी लोक अदालत बीकानेर उपस्थित रहे । अतिथियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया । शिविर में दीपक प्रकाश रंगा , सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई ।विपिन गौड़ , सुनीता यादव ने अतिथियों का अभिनंदन किया ।रेणु उतरेजा , सरोज शर्मा, तनीषा , सीमा चौहान आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया ।
प्राचार्य डॉ कच्छवाह ने सम्मानीय अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वर्तमान समय में अति आवश्यक तथा प्राणसंगिक हैं ।

Categories:
error: Content is protected !!