बीकानेर, 20 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं लाइफ़ फाउंडेशन संस्था, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को “कम तेल की थाली – स्वस्थ भारत की खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सुमन छाजेड़ ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।लाइफ़ फाउंडेशन संस्था की प्रदेशाध्यक्ष मंजुषा भास्कर ने कम तेल वाले भोजन के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के दौर में संतुलित आहार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने लोगों से खान-पान की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। संस्था की सचिव यशी शर्मा ने भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा संतुलित एवं पौष्टिक भोजन को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम की विशेष आकर्षण कम तेल से तैयार किए गए स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रदर्शनी रही। सभी बहनों ने अपने घरों से तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए और स्वस्थ खान-पान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि स्वाद और स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखते हुए कम तेल में भी पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है।इस अवसर पर यशी शर्मा, अनु गोगिया, कैलाश गिलहोत्रा, रानी नागपाल, रुचि, किरण अरोरा, सीमा छाबड़ा, सपना, सुनीता अग्रवाल, रेनू, पूजा, आंचल, रेनू पोपली सहित अनेक महिलाओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की सह-संयोजक कविता शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वस्थ जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और संतुलित आहार के प्रति जन-जागरूकता फैलाने वाला यह कार्यक्रम प्रेरणादायक रहा। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में ऐसे जन-जागरण अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
Categories: GENERAL NEWS
Latest Posts
- बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने भुट्टो का बास में की कार्रवाई

- देशनोक व्यापार मंडल ने सौंपे तीन ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने, जलापूर्ति बहाल करने और अध्यक्ष पद के दुरुपयोग की जांच की मांग

- नशा मुक्त हो बीकानेर संकल्प के साथ नवनियुक्त थाना अधिकारी का अभिनंदन..

- अविनाश गोयल सत्य-स्मृति सम्मान से सम्मानित

- जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर संवाद आयोजित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS

