महावीर इंटरनेशनल वीरा पूर्वी दिल्ली केंद्र का वृक्षारोपण अभियान, 15 फलदार एवं उपयोगी पौधे लगाए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ महावीर इंटरनेशनल के वीरा पूर्वी दिल्ली केंद्र द्वारा स्वास्थ्य विहार (ए एवं बी ब्लॉक), गगन विहार एवं गुजरात विहार में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जामुन, फालसा, शरीफा, मोरिंगा (सहजन), कदंब, केला, हरसिंगार, कढ़ी पत्ता, चाँदनी और आम सहित कुल 15 फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया।

आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। लगाए गए पौधे भविष्य में स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु, जैव विविधता के संरक्षण, फल एवं छाया उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अभियान में वीरा बीना श्रीमाल, वीरा अंजू श्रीमाल, वीरा पायल जैन, वीरा मीनल गांधी, वीरा आशा सुराना, वीरा वंदना सुचांति, चेयरपर्सन वीरा नीलू जैन एवं उपाध्यक्ष वीरा अनुलेखा शाह सहित अन्य सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधारोपण के साथ इन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और जनभागीदारी का प्रभावी संदेश दिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!