टेक्स्टुअल सेंटिमेंट एनालिसिस में मनोज सिंह को पीएचडी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

डीप लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किया नवीन शोध

बीकानेर। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी मनोज सिंह को टेक्स्टुअल सेंटिमेंट एनालिसिस के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने “डेवलपमेंट ऑफ ए नोवेल टेक्स्चुअल सेंटिमेंट एनालिसिस अप्रोच यूजिंग डीप लर्निंग” विषय पर शोध किया। शोध में टेक्स्ट के माध्यम से व्यक्त भावनाओं एवं विचारों के विश्लेषण के लिए डीप लर्निंग आधारित नवीन दृष्टिकोण विकसित किया गया। यह कार्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा प्राकृतिक भाषा संसाधन के क्षेत्र से संबंधित है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टेक्स्ट डेटा के विश्लेषण में उपयोगी हो सकता है। शोध कार्य डॉ. सुभाष पंवार के निर्देशन तथा डॉ. राहुल अग्रवाल के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. संजीव जैन, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिल रंजन गर्ग सहित प्राध्यापकों एवं शुभचिंतकों ने मनोज सिंह को बधाई दी।

Categories:
error: Content is protected !!