बीकानेर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश एवं राजस्थान प्रभारी इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत स्वतंत्र केंद्र अभय जैन ग्रंथालय में पांडुलिपि धारकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्ञान भारतम् मिशन के सर्वे से जुड़े 41 संस्थाओं एवं व्यक्तियों की लगभग 86 हजार पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं संवर्धन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पांडुलिपि धारकों ने अभय जैन ग्रंथालय में संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के कार्यों का अवलोकन किया तथा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अपनी पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण के लिए सहमति भी प्रदान की।
इस अवसर पर उद्योग संगठनों एवं भामाशाहों ने भी सरकार के साथ मिलकर इस सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण अभियान में सहयोग करने की इच्छा जताई। बैठक की जानकारी ज्ञान भारतम् मिशन, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के राजस्थान समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मंत्रालय को प्रेषित की।






