युवाओं के खेल भविष्य को नई दिशा देगा “मिशन प्ले टू प्रोफेशन – खेल से करियर तक”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में उपलब्ध असीमित अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा एक महत्वाकांक्षी एवं राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम “मिशन प्ले टू प्रोफेशन – खेल से करियर तक” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन, विशेषज्ञों से संवाद और खेलों में करियर निर्माण की संपूर्ण जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

संस्था की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि आज भी अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी केवल सही जानकारी और मार्गदर्शन के अभाव में अपने सपनों को साकार नहीं कर पाते। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है, जहाँ खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों को खेलों से जुड़े हर महत्वपूर्ण क्षेत्र की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में ओलंपियन, पैरालंपियन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कोच, खेल विभाग के अधिकारी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के विशेषज्ञ, खेल वैज्ञानिक, खेल मनोवैज्ञानिक, खेल पोषण विशेषज्ञ, विश्वविद्यालयों के खेल निदेशक तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपने अनुभव साझा करेंगे और प्रतिभागियों को खेलों में उपलब्ध करियर, स्पोर्ट्स कोटा, छात्रवृत्तियों, उच्च शिक्षा, सरकारी सेवाओं, स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एवं अन्य उभरते अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन इससे पूर्व “रिश्तों की राह – दो कदम अपनों के संग” जैसे सफल फैमिली वॉकाथॉन तथा “नशा मुक्त भारत अभियान” जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर चुका है। इन अभियानों में हजारों लोगों की भागीदारी रही और समाज से व्यापक सराहना प्राप्त हुई।

इन्हीं सफल प्रयासों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अब “मिशन प्ले टू प्रोफेशन – खेल से करियर तक” के माध्यम से युवाओं को खेलों में उपलब्ध संभावनाओं से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में 1000 से अधिक विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं शारीरिक शिक्षकों की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तिथि, स्थान एवं विशिष्ट अतिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

संस्था का मानना है कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नई दिशा और नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

“हर खिलाड़ी को दिशा – हर युवा को अवसर

Categories:
error: Content is protected !!