मोहल्ला विकास समिति की बैठक संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक छप्पनभोग में रामेश्वर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । आर के शर्मा ने बताया कि बैठक में मोहल्ले में बिगड़ी यातायात व्यवस्था व अवरोध से बाधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा प्रशासनिक दखल से व्यवस्था सुधरवाने का निर्णय लिया गया । जगह जगह कचरे की ढेरियों से हो रही गंदगी पर भी रोष प्रकट किया गया तथा निगम कर्मचारियों की लापरवाही के बारे में भी निगम में लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया गया । रानी बाजार स्थित आंखों के अस्पताल व अपेक्स अस्पताल के सामने अस्तव्यस्त वाहनों की पार्किंग व्यवस्था से भी मरीजों ंव मोहल्लेवासियों को हो रही परेशानियों से छुटकारा हेतु कड़ी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया । सीवर लाईन से बहता पानी, डाक बंगले के पीछे के अवरूद्ध मार्ग शीघ्र्र चालु करवाने की भी कार्यवाही हेतु निर्णय लिया गया । बैठक में आगामी स्वाधीनता समारोह होटल मरूधर पैलेस में मनाये जाने का निर्णय लिया गया । झंडारोहण के बाद प्रसाद वितरण करने का निर्णय लिया गया । बैठक में युवा कार्यकर्त्ता दीपक खत्री को समिति के सचिव पद का दायित्व सौंपा गया । आभार प्रदर्शन के बाद बैठक संपन्न हुई । बैठक में रामेश्वर लाल अग्रवाल, आर के शर्मा, दिनेश माथुर, पृथ्वी सिंह राठौड़, रजत माथुर, राजेन्द्र मोहन भटनागर, गिरीश खत्री व दीपक खत्री सहित अन्य उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!