बीकानेर, 25 जुलाई। अमन कला केंद्र द्वारा हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘मो. रफी तू बहुत याद आया’ संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई (शुक्रवार) को शाम 7 बजे होटल बाबू पैलेस, रानी बाजार पुल के पास किया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकबाल हुसैन समेजा (डायरेक्टर, होटल रॉयल इन) एवं हाजी अयूब अली सोढ़ा (डायरेक्टर, होटल बाबू पैलेस) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन. डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) तथा डॉ. श्याम अग्रवाल करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जगदीश चंद्र कूकना, रोशन अली बागवान, संजय सांखला, डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास, डॉ. राकेश रावत, डॉ. योगेश साध, एम. आर. मुगल, सैय्यद अख्तर अली, मो. सदीक चौहान, एम. आर. कुकरेजा, मास्टर अमीर एवं यश बंशी माथुर शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार मोहम्मद रफी के लोकप्रिय गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी करेंगे।







