मदर्स एलएस कर्म फाउंडेशन ने गोद लिए चक गरबी क्षेत्र में पौधों एवं कपड़े के थैलों का किया वितरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मदर्स एलएस कर्म फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी मंडा के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पौधारोपण तथा कपड़े के थैलों के वितरण का अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को आजाद नगर स्थित संस्था द्वारा गोद लिए गए चक गरबी क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार को एक-एक पौधा एवं एक-एक कपड़े का थैला वितरित किया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली अपनाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाने तथा प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने का आह्वान करते हुए संदेश दिया, “हर घर हो एक पौधा और हर हाथ में हो एक थैला।”

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। संस्था का उद्देश्य जन-जन को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक कर स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहभागी बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चंद्रकला चौधरी, सुमन चौधरी, श्रीमती नीलम बेनीवाल एवं ज्योति चौधरी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डूंगर कॉलेज) सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Categories:
error: Content is protected !!