बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के स्थायी सेवा प्रकल्प “नेत्र ज्योति कलश” के अंतर्गत आज राइजिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 250 विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 45 विद्यार्थियों की आंखों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं पाई गईं। ऐसे विद्यार्थियों को आगे के उपचार एवं आवश्यक परामर्श हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत शर्मा एवं रोटरी आचार्य श्री नानेश नेत्र चिकित्सालय की टीम ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर विद्यार्थियों की विस्तृत नेत्र जांच की।
इस सेवा प्रकल्प का सफल संचालन प्रकल्प समन्वयक रोटे आशीष कोठारी के नेतृत्व में किया गया। सह-समन्वयक रोटे अनिल भंडारी एवं रोटे गोविंद बिन्नाणी ने शिविर की व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे सुधीर भार्गव,श्री अल्ताफ सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन एवं राइजिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से शिविर अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।




