रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी घोषित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने नए सत्र के लिए अपनी कार्यकारिणी एवं विभिन्न सेवा समितियों की घोषणा करते हुए जनसेवा, सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा व्यवसाय उन्नयन से जुड़े व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। क्लब अध्यक्ष विपिन लड्डा ने नई टीम की घोषणा करते हुए कहा कि क्लब के 100 से अधिक सदस्य अपनी-अपनी विशेषज्ञता के आधार पर विभिन्न समितियों के माध्यम से समाजहित के कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि रोटरी के सात प्रमुख फोकस क्षेत्रों के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समितियों का गठन किया गया है, जिससे सेवा कार्यों का प्रभाव अधिक व्यापक हो सके। नई कार्यकारिणी में हेमंत आसोपा को उपाध्यक्ष, जगदीप सिंह ओबेरॉय को सचिव, राजेश खत्री को कोषाध्यक्ष, डॉ. विशाल गौड़ को सह सचिव, डॉ. संदीप खरे को सार्जेंट एट आर्म्स तथा पूर्व सह प्रांतपाल राजेश बवेजा को क्लब बुलेटिन एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष विपिन लड्डा ने कहा कि क्लब आगामी सत्र में स्वास्थ्य शिविरों, शैक्षणिक सहयोग, पर्यावरण संरक्षण अभियानों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा व्यवसायिक विकास से जुड़े विभिन्न नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस अवसर पर डॉ. पुनीत खत्री, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. सी.एस. मोदी, डॉ. मनोज सांवल एवं डॉ. राजेश धुड़िया सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!