अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन में निर्विकल्प फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य विनोद बाफना का सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। निर्विकल्प फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य एवं प्रख्यात समाजसेवी विनोद बाफना को नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन में उनके सामाजिक योगदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।

नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के 14वें स्थापना दिवस एवं वैश्य मित्र सम्मान समारोह में देशभर से समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने समाज निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।

इसी क्रम में निर्विकल्प फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य विनोद बाफना को भी उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही बीकानेर के युवा उद्योगपति विजय बाफना का भी केंद्रीय मंत्री ने स्वागत और अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर निर्विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक-निदेशक एवं नेशनल करियर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने विनोद बाफना को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका सम्मान पूरे बीकानेर एवं निर्विकल्प फाउंडेशन परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बाफना भविष्य में भी समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!