केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता

बीकानेर। नापासर क्षेत्र की मृतका कमला मेघवाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, सीओ अनुष्ठा कालिया एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार की मांगों से अवगत कराया।

वार्ता के दौरान प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार के नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं अन्य वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश मेघवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए प्रशासन के आश्वासन का स्वागत किया।

Categories:
error: Content is protected !!