भाजपा बीकानेर देहात की संगठनात्मक बैठक आयोजित, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 11 जून। भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में भाजपा बीकानेर देहात की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक को बीकानेर के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी गतिविधियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत पार्टी कार्यालय परिसर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!