बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘संविधान गौरव यात्रा आयोजन समिति, बीकानेर’ के तत्वावधान में दिनांक 14 अगस्त 2026 को एक भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष राजेश द्रविड़ सियोता ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘एक शाम शहीदों के नाम’ शीर्षक से यह देशभक्ति कार्यक्रम स्थानीय अंबेडकर सर्किल (गोल चक्कर के अंदर) आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगा, जिसमें स्थानीय कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ देंगे और देश के अमर शहीदों को नमन करेंगे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों—पूनमचंद जी गोयल, श्यामलाल जी, विनोद जी बारासा एवं मानक जी वाल्मीकि ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Categories: GENERAL NEWS





