“लक्ष्य सघन वन – 1000 पौधे” अभियान के तहत 100 पौधों का वृक्षारोपण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर।लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा संचालित “लक्ष्य सघन वन – 1000 पौधे” अभियान के अंतर्गत आज लघु उद्योग भारती वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आईजीएनपी राजकीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री गणेश अग्रवाल एवं अध्यापक श्री मोहित मीणा अपने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित हुए तथा सभी ने मिलकर 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री बालकृष्ण परिहार, श्री मनोज तलवाड़िया, श्री विनोद धानुका, महिला आईटीआई से श्री आकाश राजवंशी, श्री राकेश शर्मा तथा बीकाणा आईटीआई से श्री आमिर हुसैन उस्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा वृक्षारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करना तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है

Categories:
error: Content is protected !!