बीकानेर। बीछवाल स्थित मरुधरा जैविक उद्यान में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरुधरा जैविक उद्यान को चिंकारा, काले हिरण, मरुस्थलीय लोमड़ी सहित विभिन्न वन्यजीवों एवं पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।
पौधारोपण कार्यक्रम में कार्यालय अतिरिक्त निदेशक, क्षेत्र पशुपालन विभाग बीकानेर के डॉ. कुलदीप चौधरी, अतिरिक्त निदेशक, डॉ. गोविंद मेघवाल, उप निदेशक, डॉ. नरेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी तथा शकील अहमद, निजी सहायक ने पौधे लगाए।
इस अवसर पर श्री वीरेंद्र कुमार, रेंज अधिकारी तथा श्री सीताराम, प्रभारी मरुधरा जैविक उद्यान, बीकानेर सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनके संरक्षण पर जोर दिया गया।








