बीकानेर। बीकानेर पीबीएम में पिछले दिनों 6 महिला प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई थी जो काफी दिन तक आईसीयू में रही। जिसमें 5 की हालात मे ंधीरे धीरे सुधार हो रहा है वहीं गंभीर प्रीति की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले एक महिने से इलाज चल रहा था। इसकी स्थिति फिर भी गंभीर बनी हुई थी। प्रीती की मौत की खबर मिलते ही पीबीएम प्रशासन में खलबली मच गई। प्रीति का ससुराल सुरतगढ़ है और नागौर से रेफर होकर पीबीएम अस्पताल में आई थी। यह जानकारी पीबीएम अधीक्षक बी.सी.घीया ने दी है।








Categories: GENERAL NEWS




