
कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट के प्रथम काउंसलिंग के आवंटन का परिणाम जारी कर दिया गया है | कुलगुर प्रो बी एल वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर एलॉटमेंट किया गया है | एलॉटमेंट की जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोल नंबर , काउंसलिंग आई डी, जन्म दिनांक व पेमेंट ऑप्शन भर लॉगिन कर सकते है| अभ्यर्थी को अपने मूल दस्तावेजों, हस्त लिखित घोषणा पत्र तथा नवीन पासपोर्ट आकार की फोटो अपलोड करनी होगी |प्रथम वर्ष के शेष वार्षिक शुल्क 22 हजार रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा | समन्वयक प्रो क्षमता चौधरी ने बताया कि कुल 57 हजार से भी अधिक अभ्यर्थियों को प्रथम आवंटन सूची में कॉलेज अलॉट हुआ है| उनमें से 65 प्रतिशत से भी अधिक को प्रथम चॉइस आवंटित हुई है| ऑनलाइन सूचना अपलोड करने के बाद अभ्यर्थी को संबंधित संस्थान में अनिवार्य रूप से व्यक्तिगत उपस्थिति देनी होगी |सह समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर के अभ्यर्थी भी शपथ पत्र देकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते है |







