कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट के प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी हैं| समन्वयक प्रो क्षमता चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थी पांच हजार रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं| भुगतान ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई द्वारा 15 जुलाई तक किया जा सकता हैं|कॉलेज की चॉइस का चयन 16 जुलाई तक होगा| सह समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा चुने गए परीक्षा जिले में स्थित
बी. एड कॉलेजों को प्राथमिकता दी जाएगी |जिससे उन्हें बी.एड कोर्स करने में सुलभता रहेगी| काउंसलिंग के प्रथम चरण का परिणाम 21 जून को घोषित होगा|
जुलाई माह में ही होगा नया सत्र आरंभ
आयोजन समिति सदस्य डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि प्रथम चरण के एलॉटमेंट के बाद अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होकर बी एड कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी |संस्थानों द्वारा नया सत्र 29 जुलाई से आरंभ किया जाएगा |अपवर्ड मूवमेंट का विकल्प भी दिया जाएगा | अभ्यर्थियों को अधिक जानकारी के लिए विश्विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना देखनी चाहिए|








Categories: GENERAL NEWS





