सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप से होगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम का चयन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान तीरंदाजी के इतिहास में पहली बार फ्लडलाइट की रोशनी में होंगे मेडल मुकाबले

बीकानेर। राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन का महत्वपूर्ण आधार भी होगी। 8 से 10 अगस्त तक रेलवे ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के श्रेष्ठ तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान में तीरंदाजी खेल का वातावरण लगातार मजबूत हुआ है। प्रदेश के तीरंदाज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और संघ के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज राजस्थान तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि बीकानेर ने राजस्थान में तीरंदाजी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल आयोजनों ने प्रदेश में तीरंदाजी को नई दिशा दी है। बीकानेर लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रहा है, जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा। इसलिए यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और प्रत्येक प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित है।

प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी देते हुए राजस्थान तीरंदाजी संघ के टेक्निकल ऑफिशियल सोमेश शर्मा ने बताया कि सभी मुकाबले आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं विश्व तीरंदाजी महासंघ (World Archery) के निर्धारित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में निष्पक्षता, पारदर्शिता और तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संघ द्वारा नियुक्त टेक्निकल ऑफिशियल्स पूरी प्रतियोगिता की निगरानी करेंगे।

इस अवसर पर टेक्निकल ऑफिशियल कमेटी के सदस्य सुनील चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बीकानेर पहले भी कई सफल राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का उत्कृष्ट आयोजन कर चुका है और उन्हें विश्वास है कि इस बार भी राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार साबित होगी।

आयोजन सचिव अनिल जोशी ने बताया कि राजस्थान के तीरंदाजी इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मेडल मुकाबले फ्लडलाइट की रोशनी में आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक एवं रोमांचक बनाएगा तथा खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए एक नया अनुभव होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों, राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रदेश के शीर्ष तीरंदाजों की भागीदारी रहेगी। इससे मुकाबलों का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक होगा और युवा खिलाड़ियों को देश के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े मारकंडे पुरोहित की मौजूद रहे

जिला तीरंदाजी संघ के सचिव शिव रतन रंगा ने बताया कि इस से पहले भी बीकानेर में अनेक बार राज्य स्तर के आयोजन हुवे है तीन दिवसीय आयोजित होनी वाली राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन कमेटी में रवींद्र हर्ष, ज्योति रंगा, भंवर लाल व्यास, पूजा आचार्य,

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए मैदान, टारगेट, तकनीकी उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

राजस्थान तीरंदाजी संघ ने बीकानेर के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में रेलवे ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और राजस्थान की इस ऐतिहासिक तीरंदाजी प्रतियोगिता के साक्षी बनें।

Categories:
error: Content is protected !!