राजेन्द्र जोशी की राजस्थानी कहानी संग्रह सारंगी का लोकार्पण मंगलवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 17 जुलाई। पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हिंदी -राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘सारंगी’ का लोकार्पण मंगलवार को होटल राजमहल में सायं 06.11 बजे आयोजित होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी का राजस्थानी कहानी संग्रह सारंगी विकास प्रकाशन बीकानेर से प्रकाशित हुआ है। डॉ. गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी के हिंदी-राजस्थानी के दस कहानी संग्रह और छह कविता-संग्रह, पांच अनुवाद की पुस्तकें , तीन जीवनी पुस्तकें, एक डायरी एवं आलेख संग्रह प्रकाशित हुए हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) से राजेन्द्र जोशी की तीन पुस्तकें एक कहानी और दो अनुवाद की पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा राजेन्द्र जोशी के साहित्य सृजन पर छह लघु शोध कार्य हो चुके हैं। डाॅ.गोयल ने बताया कि जोशी की चार पुस्तकों एवं रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओ में अनुवाद कार्य हुए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!