रंगीलो सावन महोत्सव 8 अगस्त को, विधायक सिद्धि कुमारी होंगी मुख्य अतिथि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर के तत्वावधान में “रंगीलो सावन महोत्सव” का आयोजन शनिवार, 8 अगस्त को रिद्धि-सिद्धि भवन, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में किया जाएगा। कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

महिला विंग द्वारा आयोजित इस विशेष सावन उत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया है।

अध्यक्ष ममता राठी के अनुसार कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैलजा पांडेय एवं सीओ शालिनी बजाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सावन की पारंपरिक रंगत देखने को मिलेगी।

महिला विंग की पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना तथा सावन पर्व की परंपराओं और उल्लास को सामूहिक रूप से मनाना है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Categories:
error: Content is protected !!