
बीकानेर।ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पर्लाइाज एसोसियेशन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबन्धन के साथ बैठक में विभिन्न समस्याएं साझा की । पीपी ब्रांच के नीते तलघर में बने कांफ्रेस हॉल में सहायम महाप्रबन्धक अभिषेक माथुर व सुजीत कुमार सुमन की उपस्थिति में बैंक के मुख्य प्रबन्धक प्रदीप वर्मा ने गत बैठक में दर्ज करवाई गई समस्याओं के निदान की जानकारी दी । संगठन के राज्य प्रदेश यूनिट के महासचिव आर के शर्मा ने संगठन से जुड़े सदस्यों की मेडिकल बिल, अधिक ब्याज वसूली के पुनर्भुगतान, टीडीएस राशि कटौती से संबंधित शिकायतें, डिस्पेंसरी में दवाइयों की अनुपलब्धता, एटीम कार्ड आवेदन, पेंशनर बैंकर्स की चिकित्सा सुविधा हेतु अधिक अस्पतालों में केशलेस सुविधा, ग्राहकों ंव बैंकर्स के लिये बेहतर लॉकर सेवा, पेंशनर्स को कम ब्याज दर पर पेंशन ऋण सुविधा, पारिवारिक पेंशन के लिये परिजनों से संबंधित परेशानी के बारे में ंबैंक प्रबन्धन को अवगत करवाया जिन्हें यथासंभव शीघ्र ही निपटाने का भरोसा बैंक प्रबन्धन ने दिलवाया । बैठक में जिलाध्यक्ष भूदेव शर्मा, नलिन कुमार सारवाल, सैयद मुश्ताक अली, एमएमएल पुरोहित, सोमदत्त, गिरधर अग्रवाल, हरिविष्णु गहलोत, माणक चंद सुथार, सी एस आचार्य, सुरेश शर्मा, अली अकब, शब्द प्रकाश पुरोहित, बुलाकी राठौड़, जे पी वर्मा, विजय शंकर मोदी, विजय कुमार गर्ग, सुनील दत्त नागल, के के अरोड़ा सहित बैंक प्रबन्धन की ओर से विधि रूंगटा, जयपाल राव, सुनील गुप्ता व सूर्य प्रकाश स्वामी उपस्थित थे ।







