बीकानेर।रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन ने अपने नवीन कार्यकाल का शुभारंभ वृक्षारोपण अभियान के साथ किया।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन द्वारा आज वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
क्लब सचिव श्री नवरत्न अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष श्री लाल चांडक, सचिव नवरत्न अग्रवाल, शशि बिहानी, आलोक थिरानी, रघु झंवर, प्रभु सेन, निखिल महेश्वरी, विजय पंचारिया, सुरेश राठी एवं शरद पुरोहित,अमित आचार्य सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।












