“एक पेड़, एक जिंदगी” अभियान में रोटरी क्लब अपराइज की सहभागिता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 30 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ रोटरी क्लब अपराइज ने गुरुवार को मरुधरा बॉटनिकल पार्क, बीकानेर में आयोजित “एक पेड़, एक जिंदगी” वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह अभियान रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब अपराइज की ओर से क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रुचि दफ्तरी और सचिव रोटेरियन पारुल अग्रवाल ने प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। “एक पेड़, एक जिंदगी” अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया जा रहा है।

रोटरी क्लब अपराइज की टीम ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। क्लब सदस्यों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Categories:
error: Content is protected !!