मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव भव्य आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुधा यादव, मोनिका शर्मा एवं प्रवीण सैनी के द्वारा किया गया।
सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गीत-संगीत, खेल एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक उमंग और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती ममता सिंह, जो मानव अधिकार सुरक्षा संघ की प्रदेश अध्यक्ष वह मुक्ता प्रसाद की पार्षद चेतना चौधरी ने शिरकत की और कार्यक्रम की सराहना की।
मुख्य अतिथि ममता सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं।
आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया। सावन महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!