बीकानेर।शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति, बीकानेर द्वारा आज शिव शक्ति सदन के सेठ प्रेमरतन सेवग सभागार में आयोजित भव्य व गरिमामय समारोह में 32 प्रतिभाओं को तीन लाख सताइस हजार की राशि छात्रवृति व प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में प्रदान की । आर के शर्मा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि इंडियन डिफेंस एकाउंट सर्विसेज की डा. मुदिता शर्मा थी व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जीवन बीकानेर के वरिष्ठ मंडल प्रबन्धन बलदेव दत्त सेवग मंचस्थ थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने की । शिक्षाविद् स्व. हनुमान दास भोजक व स्व. बुद्धमल हंसावत को समर्पित इस समारोह के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलन व सूर्य भगवान की स्तुति के बाद बजंरग लाल सेवग-मास्टरजी ने स्वागत संबोधन दिया । संयोजक महेश कुमार भोजक ने विषय प्रवर्तन करते हुए समिति के आठ वर्षो की जानकारी देते हुए बताया कि 13 सदस्यों से प्रारंभ हुई इस समिति में अब 120 से अधिक सदस्य है तथा हर वर्ष स्वेच्छा से 70 से 75 सदस्य पांच पांच हजार की राशि प्रदान करते है जिनका वितरण छात्रवृति व प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में किया जाता है । 2013 बैच की एमबीबीएस डा. मुदिता शर्मा ने यूपीएससी 2022 में सफलता प्राप्त की व आईडीएस 2023 बैच में अधिकारी बनी । उन्होने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है और सफलता का कोई शार्टकट नहीं है । समिति द्वारा बीकानेर, तारानगर, सुजानगढ1, मेड़तासिटी, कुचेरा, रींगस, मेड़तारोड, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, श्रीकोलायत, नागौर, लाडनूं, रतनगढ़, राजलदेसर, कुचेरा और नोहर क्षेत्र में अध्ययनरत नीट व जेईई परीक्षा की कोचिंग के लिये नताशा पांडे, हिमांशु भोजक, सुमित शर्मा, भाविनी शर्मा, खुश्बु भोजक व वंश शर्मा कोे 35-35 हजार की छात्रवृति, सीए कोचिंग हेतु प्रिंस शर्मा व जागृति पांडे को 21-21 हजार रू, यूजीसी नैट में सफलता प्राप्त करने वाली ऋतु पांडे व रमेश कुमार भोजक को 10-10 हजार रू और प्रतिभाशाली दर्शना शर्मा, अवनी हंसावत, ध्रुविका शर्मा, तन्वी शर्मा, तन्मय शर्मा, कृष्णा शर्मा, कामाख्या पांडे, हर्षवर्द्धन शर्मा, दिव्यांश शर्मा, रघुनंदन शर्मा, ख्याति शर्मा, दिव्यांशी पांडे, भारती सेवग, कीर्ति भोजक, दिशिका शर्मा, प्रियांशी शर्मा, पूर्वा, गरिमा सेवग, प्रतीक भोजक, नंदिनी भोजक, सौम्या भोजक व खुश शर्मा को 2500-2500 रू की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई । प्रोत्साहन पुरस्कार के छात्रों को स्व. पुरूषोत्तम लाल सेवक की स्मृति में पवन शर्मा द्वारा लेपटॉप बैग देकर भी सम्मानित किया गया ;इनके अलावा कैलाश शर्मा, सरेन्द्र शर्मा, धनश्याम शर्मा, फोटोग्राफर बलदेव का भी सम्मान किया गया । इस अवसर पर बलदेव दत्त सेवग, गणेश दास सेवग सहित डा. सोमकांत भोजक, सत्यदीप शर्मा, पवन कुमार शर्मा, जेठमल शर्मा, ज्योति शर्मा ने सदन को संबोधित किया । कार्यक्रम में निर्मल कुमार शर्मा, दया शंकर शर्मा, राजेश शर्मा, दिलीप सेवग, राजीव भोजक, बनवारी लाल पांडे, गजानंद सेवग, जतन लाल, सीए के डी सेवग, दुर्गादत्त भोजक, डा. हेमलता शर्मा, संदीप शर्मा, दिलीप भोजक, पार्षद दूलीचंद व राजेश भोजक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया व आभार आर के शर्मा ने ज्ञापित किया ।
Latest Posts
- INDIAN COAST GUARD CONDUCTS MASSIVE SAREX-2026 OFF PARADIP, SHOWCASES INDIA’S TECHNOLOGY-DRIVEN MARITIME RESCUE CAPABILITY

- AIR FORCE DAY 2026: INDIAN AIR FORCE TO BRING ITS AERIAL POWER AND PROUD LEGACY TO KASHI

- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन ’ खेल से करियर तक के पोस्टर का विमोचन

- कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की शिष्टाचार भेंट, विश्वविद्यालय के विकास और ‘महाराजा गंगा सिंह जीवन-वृत्त—एक संपूर्ण वाङ्मय’ पर हुई चर्चा

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


