बीकानेर, 15 जुलाई। बीछवाल थाना क्षेत्र में खारा रोड स्थित मोगा होटल के सामने श्री विनायक इंडस्ट्रियल एरिया रोड के पास झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के स्वयंसेवक सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद, असगर अली, मोहम्मद खालिद एवं राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर सीओ सदर अनुष्ठा कालिया, बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रवि, संजय तथा एफएसएल टीम की मौजूदगी में आवश्यक जांच की गई। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहन साह (33) पुत्र कमल साह, निवासी साहुगढ़, जिला मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान तथा राजकुमार खड़गावत ने भी मौके पर सहयोग किया।












