भारतीय संस्कृति के गौरव से रूबरू हुए विद्यार्थी, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

बीकानेर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में भारतीय संस्कृति एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी संस्कृति के इतिहास को जानना चाहिए तथा उसकी गौरवशाली परंपराओं को जीवन में अपनाना चाहिए।

ओझा ने “धरा क्या कहेगी, गगन क्या कहेगा” गीत के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।

परीक्षा प्रभारी सरोज शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ अध्यापक सुनील कुमार ने भारतीय संस्कृति को देशप्रेम से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करणीदान कच्छवाह ने विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली संस्कृति के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने “ से नो टू ड्रग्स” अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. करणीदान कच्छवाह ने गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी पवन कुमार ओझा का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।

Categories:
error: Content is protected !!