माध्यमिक शिक्षा बोर्ड फॉर्म भरने की छात्र हित में तिथि बढ़ाई जाये-गहलोत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 8 अगस्त 2026, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10 वी व 12वी बोर्ड के परीक्षा फार्म की तिथि नही बढ़ाने से बच्चो को लेट फिस के नाम प्रति छात्र 250 रूपये वसूले जाने पर राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत , जिलाध्यक्ष बीकानेर आनंद पारीक ने मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री,अतिरिक्त मुख्य सचिव(स्कूल शिक्षा),शिक्षां निदेशक को ज्ञापन भेजकर बोर्ड फॉर्म भरने की तिथि छात्रहित में बढ़ाने की पैरवी की है।

संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि राज्यभर में कक्षा 9 से 12 तक की स्कूलों में प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि 5 अगस्त 2026 तय की गई है तो 6 अगस्त 2026 मा.शि. बोर्ड के आवेदन भरने की अन्तिम तिथि, किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है क्योंकि शिक्षा विभाग व राज्य सरकार ने स्कूलों में प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई थी तो बोर्ड द्वारा तिथि हर वर्ष बढ़ाई जाती है लेकिन इस वर्ष तिथि नहीं बढ़ाने से कई स्कूल राज्य में माध्यमिक ‌शिक्षा बोर्ड के फॉर्म भरने से वंचित हो गये है ऐसे में प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 250 रुपये अतिरिक्त लेट फिस देनी पड़ेगी जो प्रत्येक स्कूलों से अतिरिक्त राशि के रूप में हजारों रूपये भरने पड़ेंगे जो बच्चों पर अतिरिक्त भार होगा। संगठन ने राज्य सरकार से बोर्ड फॉर्म भरने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त की जाने की पुरजोर शब्दों में माँग की है। प्रदेशाध्यक्ष बन्नाराम चौधरी,सभाध्यक्ष किशनलाल सारण,कार्य‌कारी प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा,जसवन्त सिंह नरूका, यतीश वर्मा,सुभाष आचार्य, सहित सभी ने सरकार से बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त किये जाने की पुरजोर माँग की है।

Categories:
error: Content is protected !!