बीकानेर, 11 जून। अमन कला केंद्र द्वारा हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायकों मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार और मुकेश की स्मृति में एक भव्य संगीतमय संध्या ‘जिंदगी प्यार का गीत है’ का आयोजन 15 जून को शाम 7 बजे लायंस क्लब सभागार में किया जाएगा।
अमन कला केंद्र के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक एम. रफ़ीक कादरी ने बताया कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न गायक कलाकार हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम दौर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर महान गायकों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में रफ़ी, किशोर कुमार और मुकेश द्वारा गाए गए सदाबहार गीतों के साथ-साथ अन्य लोकप्रिय फिल्मी गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अच्युत त्रिवेदी, डायरेक्टर, कृष्ण चंद्र मेमोरियल न्यूरो साइंस सेंटर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्याम अग्रवाल एवं डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में संजय सांखला (संस्कृति कर्मी), एम.आर. मुगल, अस्मा नाज़, डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास, डॉ. आशु मलिक, सैयद अख्तर अली, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. हिमांशु दाधीच, डॉ. ज़ैनुल आबेदीन, मोहम्मद सदीक चौहान, सचिन भाटिया, समुद्र सिंह राठौड़, डॉ. यश बंशी माथुर, एम.आर. कुकरेजा एवं मास्टर अमीर उपस्थित रहेंगे।
कादरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी सिनेमा के उन महान गायकों के अमूल्य योगदान को याद करना है, जिनकी मधुर आवाज़ आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवंत है। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों, कला अनुरागियों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है।
कार्यक्रम का संचालन एम. रफ़ीक कादरी द्वारा किया जाएगा।












