नागौरी तेलियान विकास समिति, बीकानेर द्वारा आयोजित तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। नागौरी तेलियान विकास समिति, बीकानेर द्वारा आयोजित तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आज हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट (सभागार), बीकानेर में अत्यंत गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 140 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति के अमीर वली मोहम्मद ग़ौरी रज़वी ने बताया की इस भव्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सैय्यद अनवर अली एडवोकेट ने की।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में
ए. एच. गौरी (पूर्व आर.ए.एस. अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी),
मोहम्मद हारून राठौड़ (पूर्व उप महापौर, नगर निगम बीकानेर),
डॉ. मेघना शर्मा (विभागाध्यक्ष, इतिहास , गंगा सिंह विश्वविद्यालय),
मुबीना खान (आर.ए.एस. चयनित, वर्ष 2024),
एवं डॉ. जावेद हुसैन (सहायक प्रोफेसर )
बरकत अली राठौड़ (एसोसिएट प्रोफेसर)
अरविंद मिढ़ा (प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी महासभा)
सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा एवं सामाजिक विकास के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
समिति के संस्थापक सदस्य सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना एवं प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समिति के संस्थापक सदस्य सैय्यद आफताब ने बताया कि कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सैय्यद ताहिर एवं सैय्यद मकबूल खान द्वारा किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सैय्यद हासम अली चौधरी,सैय्यद अयूब अली ,मुश्ताक़ चौधरी, सैय्यद अख्तर अली ,साबिर अली गोल्डी, सय्यद मो. रमज़ान, हाजी इरफ़ान अली, सईद अहमद, हसन अली ग़ौरी,कासिम बीकानेरी ,ख़ैरदीन राठौड़, इशरत अली ग़ौरी, सय्यद ज़ाकिर अली, ऐड.सैय्यद इशाक अली ,मोहम्मद हनीफ ग़ौरी, इरशाद अली गौरी,सैय्यद फिरोज ,अब्दुल रज़्ज़ाक़ राठौड़,नौशीन अख्तर ,रिजवान खान,राजू अली,अकरम खिलजी, इस्लामुद्दीन राठौड़, इस्माईल ख़िलजी, हुसैन ख़िलजी,इल्मू राठौड़ , इल्मुदीन खिलजी ,साजिद हुसैन ग़ौरी, माजिद ख़ान ग़ौरी, समीर ,वासिद अली ,शाहिद राठौड़,सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं युवा उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा।
अंत में सरपरस्त नज़ीर मोहम्मद गौरी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Categories:
error: Content is protected !!