बीकानेर, 19 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार दुलार के निर्देशन में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हितेंद्र मारू, सपना बरवाल एवं प्रियंका रघुवंशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों सोनू, सिमरन, दीक्षिता, प्रियंका, अलक नयनी, दीपु, बसंती एवं अमिता ने उत्साहपूर्वक योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं योग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक जागरूकता का प्रेरणादायी प्रयास बताया।














