कोटा, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट की काउंसलिंग में आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है | समन्वयक प्रो.क्षमता चौधरी ने बताया की अभ्यर्थी पांच हजार फीस जमा कर काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है | अभ्यर्थी बी.एड. कॉलेज को वरीयता क्रम के अनुसार भर कर अपनी चॉइस को लॉक किया जा सकता है| सह समन्वयक डॉ.रवि गुप्ता ने बताया कि अंतिम समेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र है बशर्ते उनका परीक्षा परिणाम 31 अक्टूबर 2026 तक घोषित होना चाहिए | कुल 942 कॉलेजों में उपलब्ध एक लाख से अधिक सीटों के लिए काउंसलिंग की जा रही है| अभ्यर्थी हित में आवेदन में त्रुटी सुधार जैसे कि मोबाइल नंबर,आधार नंबर, जन्म तिथि, संकाय आदि का भी अंतिम अवसर दिया गया है | डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि बी.एड. कॉलेजों के विकल्पों को भरने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है | प्रथम चरण के कॉलेज आवंटन की सूची 21 जुलाई को ऑनलाइन जारी की जाएगी | आवंटित संस्थानों में अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी | नया शैक्षणिक सत्र 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा को प्रारंभ होगा | अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पी.टी.ई.टी. की आधिकारिक वेबसाइट https://ptetvmoukota2026.in देखें |
Latest Posts
- मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव भव्य आयोजन

- ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस, वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे

- बज्जू में विधायक जनसुनवाई केंद्र का हुआ शुभारंभ, ढाई वर्षों में श्रीकोलायत को मिले ₹2650 करोड़ के विकास कार्य – अंशुमान सिंह भाटी

- गंगाशहर विकास मंच का आगाज — विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध गंगाशहर के संकल्प के साथ

- आईएएस नवीन जैन ने कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों को दिया सफलता एवं जीवन प्रबंधन का मूल मंत्र

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


