राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान-2026 से सम्मानित होंगे कुलगुरु प्रो केशव सिंह ठाकुर-मुंबई में आयोजित ईजीएन कनेक्ट-एक्स अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में मिलेगा प्रो ठाकुर को सम्मान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उल्लेखनीय है कि प्रो. ठाकुर ने उच्च शिक्षा, शोध, कौशल विकास एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां की हैं अर्जित

बांसवाड़ा। गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु केशव सिंह ठाकुर को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा में नवाचारपूर्ण नेतृत्व के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ईजीएन कनेक्ट-एक्स अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन-2026 के दौरान प्रदान किया जाएगा।एजुकेशन ग्रोथ नेटवर्क (ईजीएन) की ओर से प्राप्त आमंत्रण के अनुसार यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन 3 एवं 4 नवम्बर 2026 को बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर (नेस्को), मुंबई में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद्, शिक्षा नीति-निर्माता, विश्वविद्यालयों के कुलपति, शैक्षणिक प्रशासक, नवाचार विशेषज्ञ तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि शिक्षा के भविष्य, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय गोलमेज परिचर्चा में प्रो. ठाकुर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान -2026 से अलंकृत किया जाएगा। ईजीएन द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि उनके शैक्षणिक नेतृत्व एवं उपलब्धियों को ईजीएन शिक्षा पत्रिका में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। यह सम्मान न केवल प्रो. ठाकुर की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय तथा सम्पूर्ण वागड़ अंचल की उच्च शिक्षा जगत के लिए भी गौरव का विषय है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने तथा शिक्षा में उत्कृष्टता स्थापित करने के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त मान्यता बताया है।

Categories:
error: Content is protected !!