विक्रम राठौड़ कोटा विश्वविद्यालय के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोटा,08 जून, राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (रा.प्र.) आयोग राज. सरकार के जनसंपर्क अधिकारी एवं जनसंपर्क विशेषज्ञ विक्रम राठौड़ कोटा विश्वविद्यालय का सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत किया गया है। सलाहकार के रूप उनके द्वारा कोटा विश्वविद्यालय को परामर्शीय सेवाएं प्रदान की जाएगी हैं। कुलसचिव द्वारा इस संबंध में राठौड़ के मनोनयन के आदेश जारी किए गए हैं। राठौड़ जनसंपर्क सलाहकार के रूप में कोटा विश्वविद्यालय की हितकारी नीतियों-उपलब्धियों, नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों को विश्वविद्यालय के हितधारकों और आमजन के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जनसंपर्क रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने में परामर्श भी प्रदान करेंगे। इस हेतु श्री राठौड़ ने कुलगुरु प्रो.बीपी सारस्वत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा नीति के मंशानुरूप विश्वविद्यालय के सशक्तिकरण और मूल्यों में वृद्धि के लिए विश्वविद्यालय की कल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। जिससे हितधारको और जनसंपर्क समुदाय में सकारात्मक संबंधो को गति मिलेगी। सशक्त और प्रभावी जनसंपर्क तंत्र से ही सूचनाओं का त्वरित प्रसार संभव है।

गौरतलब है कि विक्रम राठौड़ वर्तमान में राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग राजस्थान सरकार के जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेंवाए प्रदान कर रहे है। सलाहकार-जनसंपर्क कोटा विश्वविद्यालय के रूप में राठौड़ मीडिया समन्वय-प्रबंधन, विश्वविद्यालय की जनकल्याणकारी नीतियों-उदेश्यों,अकादमिक-प्रशासनिक नीतियों,विभिन्न कार्ययोजनाओं-गतिविधियों-अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इनसे जुड़े विषयों पर विश्वविद्यालय को परामर्श और अपनी विशेषज्ञ मानद सेवाएं प्रदान करेंगे। विगत कई वर्षों से जनसंपर्क सलाहकार, विश्वविद्यालय मामलों के विशेषज्ञ, साहित्य और लोक प्रशासन क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले विक्रम राठौड़ उच्च शिक्षा विशेषज्ञ होने के साथ लेखक, साहित्यकार और स्वतंत्र उच्च शिक्षा समीक्षक-विश्लेषक और स्वतंत्र सलाहकार भी है।

Categories:
error: Content is protected !!