बच्चों का स्क्रीन टाइम कम और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास- अर्चना सक्सेना
बीकानेर। वी आर फाउंडेशन (ट्रस्ट) स्किलफुल स्कॉलर्स लर्निंग हब द्वारा आयोजित समर कैंप का भव्य समापन उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कैंप का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें नए कौशल सीखने के अवसर प्रदान करना रहा।
संस्था के फाउंडर डायरेक्टर एवं चेयरमेन अर्चना सक्सेना ने बताया समर कैंप बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभागियों को नई-नई विधाओं को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एन.डी. क्लासेज के संचालक नरेंद्र सिंह बांकावत
मुख्य अतिथि संजय पुगलिया तथा अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत माला दुपट्टा और स्मृति चिन्ह, उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक विजय स्वामी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।को-डायरेक्टर अलका पारीक कोऑर्डिनेटर मुस्कान खत्री ने आयोजन को क्रियान्वन में अपनी मुख्य भूमिका निभाई मंच संचालन चित्रा वर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली शैली से कार्यक्रम को रोचक एवं गरिमामय बनाए रखा। समर कैंप के अंतर्गत सपना मेकओवर द्वारा 15 दिवसीय बेसिक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 20 महिलाओं एवं युवतियों ने दो बैच मे प्रशिक्षण लिया गया। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायक रहेगा। ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता में विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
डांस प्रतियोगिता में मनन मोदी प्रथम नेहल मदान दितीय एवं ओम भसीन तृतीय व सम्राट सोनी चतुर्थ स्थान पर रहते हुए शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में हितेश खेमाणी व चित्राक्षी खेमाणी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना,अलका पारीक, विजय स्वामी, मुस्कान खत्री, मोनिका शर्मा, आयशा शर्मा, अमिता सोनी, प्रेमलता अरोड़ा, सुशील मोदी, अशोक प्रजापत, चित्रा वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर उपस्थित जनों ने We Are फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल बताया।














