जयपुर में राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में वॉरियर्स अकादमी का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। जयपुर में दिनांक 8/9 अगस्त 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकादमी, रामपुरा बस्ती, गली नंबर 18, लालगढ़, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में अकादमी की तनिष्का एवं अनीश ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकेश, दिनेश, जयवीर एवं अभय ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा प्रेम, विष्णु, इप्शिता, लवियांशी, रवींद्र एवं पंकज ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर अकादमी के संस्था प्रधान एवं कोच जीतेंद्र सर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के परिणामस्वरूप अकादमी के खिलाड़ी लगातार राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

12 पदकों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अकादमी परिवार में खुशी का माहौल है।

Categories:
error: Content is protected !!