बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा सेवा एवं सामाजिक सरोकारों की कड़ी में चौथी बार फिर “खुशियों का बाजार” का आयोजन किया । इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक उपयोगी वस्तुएँ पहुँचाकर उनके जीवन में खुशियों की सौगात देना रहा।
बीकाणा वीरा द्वारा यह चौथी बार “खुशियों का बाजार” लगाया गया, जिसमें जरूरतमंदों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं का चयन किया। आयोजन में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा और सहयोग की भावना को साकार किया।
बच्चों को दीपावली की सौगात देते हुए चिप्स और कपड़े दिए गए।
कार्यक्रम में बीकाणा वीरा की चेयरपर्सन वीरा मनीषा डागा के साथ कोषाध्यक्ष वीरा शांता जी भूरा, वीरा सपना भूरा, वीरा प्रेम जैन, वीरा रितु गोड़ एवं वीरा अर्चना मेहता ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर यह कार्यक्रम हनुमान मंदिर के सामने के गली में, नागाणिया जी मंदिर एवं शनि मंदिर पवन पुरी के आगे आयोजित किया गया।
बीकाणा वीरा का यह प्रयास समाज में “सेवा के साथ खुशियाँ बाँटने” की भावना को निरंतर मजबूत कर रहा है।







