टारगेटेड मामलों के निस्तारण की कार्ययोजना का विरोध, बीकानेर बार ने तीन दिन न्यायालयों की कार्रवाई रोकी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा लक्षित (टारगेटेड) प्रकरणों के निस्तारण के लिए फेज-6 में अधीनस्थ न्यायालयों में संख्यात्मक प्रतिस्पर्धात्मक कार्यशैली लागू किए जाने के विरोध में राजस्थानभर में अधिवक्ताओं का विरोध जारी है। इसी क्रम में बीकानेर बार एसोसिएशन ने लगातार तीन दिन न्यायालयों की कार्यवाही से विरत रहकर विरोध दर्ज कराया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बार ने अपनी आपत्तियां स्पष्ट रूप से सामने रखते हुए न्यायालयों की कार्यवाही से विरत रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बार एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित और न्याय की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था का विरोध किया जा रहा है। अध्यक्ष पुरोहित ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया में गुणवत्ता सर्वोपरि है और इसे किसी भी तरह प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!