बीकानेर व्यापार एसोसिएशन ने मुकुल झांब पैनल का किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट्स एंड कमीशन एजेंट्स सोसायटी (रजि.) के चुनाव वर्ष 2026-27 में निर्वाचित मुकुल झांब पैनल के सम्मान में बीकानेर व्यापार एसोसिएशन द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं निदेशकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर व्यापारियों ने मंडी के विकास, व्यापारिक एकता और व्यापारी हितों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरपत जी सेठिया, सचिव उमेश जी मेहंदीरत्ता, श्याम जी तंवर, अशरफ जी एवं मांगीलाल जी उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पैनल को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करने की उम्मीद जताई।

मुकुल झांब पैनल ने स्वागत एवं सम्मान के लिए बीकानेर व्यापार एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए सभी व्यापारियों के सहयोग से मंडी के विकास एवं हितों के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Categories:
error: Content is protected !!