रास रंग में सजेगी बीकानेर की शाम, विधायक सिद्धि कुमारी ने किया बैनर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर. अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर की ओर से आगामी 14 अक्टूबर को रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में भव्य ‘रास रंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बैनर का विमोचन गुरुवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी बाईसा ने किया।

बैनर विमोचन के अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘रास रंग’ जैसे आयोजन महिलाओं, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में समाज के लोगों की भागीदारी आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करती है। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वैश्य समाज के लोग होंगे शामिल

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर की मुख्य विंग की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में वैश्य समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

बैनर विमोचन कार्यक्रम में महिला विंग अध्यक्ष ममता राठी, युवा विंग अध्यक्ष किशन अग्रवाल, महिला विंग महामंत्री सरिता नाहटा, सहप्रवक्ता माया चांडक, प्रेमलता चांडक, नमन नाहटा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!