बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हुई मुलाकात, अर्जुन राम मेघवाल एवं जेठानंद व्यास रहे मौजूद

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी-उद्योगपति श्री जुगल जी राठी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के समय राठी ने बीकानेर में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनकी यह ज्वाइनिंग पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी ने करवाई ।

इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास का भी सानिध्य रहा।

श्री जुगल राठी लंबे समय से सामाजिक, औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। भामाशाह एवं समाजसेवी के रूप में उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी वे व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ महेश्वरी समाज में भी उनका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। व्यापार, उद्योग एवं समाज के विभिन्न वर्गों में उनके व्यापक संपर्क के चलते उन्हें छत्तीस कौम के बीच भी लोकप्रिय माना जाता है।

जुगल राठी के भाजपा में शामिल होने की खबर से व्यापार एवं उद्योग जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड, एवं उपाध्यक्ष…….., सहसचिव………. प्रचार मंत्री….. सहित मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों तथा व्यापार, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने राठी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उनके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Categories:
error: Content is protected !!