गांधी जयंती पर बीकानेर वीरा ने लगाया “खुशियों का बाजार”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। गांधी जयंती के अवसर पर बीकानेर वीरा द्वारा गंगाशहर स्थित डागा स्कूल में “खुशियों का बाजार” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध करवाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल जी डागा एवं उनका परिवार रहे। आयोजन वीरा चेयरपर्सन मनीषा डागा, सचिव मिथिला भूरा एवं कोषाध्यक्ष शांता भूरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वीरा सरिता दसानী, नीलम दफ्तरी, विनीता सेठिया, सरिता बोथरा, जया सेठिया, सोनल लालानी, रितु गौड़, प्रेमलता एवं संतोष नाहटा सहित अनेक वीरा सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

“खुशियों का बाजार” के माध्यम से बीकानेर वीरा ने गांधी जी के सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को सार्थक रूप से आगे बढ़ाया।

Categories:
error: Content is protected !!