बीकानेर की डॉ. सरोज राठौड़ का अहमदाबाद में सम्मान: I Hub द्वारा AI और स्टार्टअप नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को बताया सराहनीय

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अहमदाबाद। राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल की ओर से अहमदाबाद में I-Hub Gujarat नॉलेज सेंटर और अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) का दौरा किया गया। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, इनोवेशन, FMCG और स्किल डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में युवाओं और नए उद्यमियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा स्टार्टअप के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर बीकानेर, राजस्थान की दो गोल्ड मेडल विजेता डॉ. सरोजबाईसा राठौड़ का सम्मान किया गया। उनकी उपलब्धियों को समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

I-Hub के CEO हिरण्य महंता, श्री पराग सोलंकी, भावनाबा चुडासमा और विरलसिंह राओल के बीच आयोजित बैठक में AI आधारित नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, FMCG क्षेत्र में नए व्यवसायिक अवसर और स्किल डेवलपमेंट को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में युवाओं को नई तकनीकों और उद्यमिता से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और नवाचार आधारित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे संस्थानों के साथ संवाद और सहयोग से व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। साथ ही AI और आधुनिक तकनीक के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा सकता है। दौरे को व्यापार, तकनीक और कौशल विकास के क्षेत्र में संभावित सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Categories:
error: Content is protected !!