बीकानेर के Prady Sir मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
बीकानेर, 23 अगस्त। बीकानेर के प्रद्युम्न खरखौदिया ( Prady Sir) को विश्व सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संगठन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा वर्ग में ग्रामीण अंग्रेजी साक्षरता के क्षेत्र में डॉ प्रद्युम्न के योगदान को देखते हुए उन्हें मानद उपाधि प्रदान की गई।
बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह ने प्रद्युम्न को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर डॉ प्रद्युम्न ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और शिक्षा के लिए कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया।
बीकानेर निवासी स्व श्री कृष्ण खरखौदिया के पुत्र डॉ प्रद्युम्न को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षा, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी साक्षरता के क्षेत्र में उनके प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।








