वार्ड नं. 2 में भाजपा को बड़ी बढ़त, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र स्वामी ने दीपक व्यास को दिया समर्थन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी, वार्ड नं. 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। इसी कड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र स्वामी ने पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार व्यास को अपना समर्थन दे दिया है।

समर्थन देते हुए सुरेंद्र स्वामी ने कहा कि दीपक व्यास वार्ड के जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व हैं। वे वार्ड की हर छोटी-बड़ी समस्या को भली-भांति समझते हैं और उसके समाधान में पूरी तरह सक्षम हैं। इसी विश्वास के साथ मैं अपना तन-मन-धन से समर्थन भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को दे रहा हूं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व गिरधारी सुथार भी अपना नामांकन वापस लेकर दीपक व्यास के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं।

लगातार मिल रहे समर्थन से वार्ड नं. 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास की स्थिति में काफी इजाफा हुआ है, जिसके चलते भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है।

Categories:
error: Content is protected !!