पंचायत राज चुनाव को लेकर पाली में सक्रिय हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जिला प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ तैयार किया पैनल, आज जयपुर में होगा अंतिम निर्णय

बीकानेर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह पंचायत राज चुनाव को लेकर पाली जिले में सक्रिय हैं। पार्टी ने उन्हें पंचायत राज चुनाव के लिए पाली जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी जिम्मेदारी के तहत उन्होंने कल देर रात भाजपा विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रत्याशियों के पैनल को अंतिम रूप दिया।

डॉ. सुरेंद्र सिंह आज यह पैनल लेकर जयपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में पैनल पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद पंचायत राज चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर आगे की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गृह जिला भी पाली है। ऐसे में पंचायत राज चुनाव को लेकर जिले में संगठन की तैयारियां और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!